प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन किया, 36,000 करोड़ की सौगात दी

यहीं से उन्होंने बिहार को 36,000 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी दी।

CMI Times Web Desk
2 Min Read
Highlights
  • बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
  • इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।
  • इस अवसर पर आयोजित रैली में पीएम मोदी ने कहा कि "11 साल में हमारी सरकार ने 4 करोड़ नए घर बनाकर लोगों को दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरा: बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। उन्होंने हवाई अड्डे का मॉडल भी देखा। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। यहीं से उन्होंने बिहार को 36,000 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी दी। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर बिहारवासियों को सौगात दी। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए नेता मौजूद हैं।

Start Your Higher Education Journey With Us

इस अवसर पर आयोजित रैली में पीएम मोदी ने कहा कि “11 साल में हमारी सरकार ने 4 करोड़ नए घर बनाकर लोगों को दिए हैं। हम 3 करोड़ नए घर बनाने पर काम कर रहे हैं। मोदी तब तक रुकने वाले नहीं हैं जब तक हर गरीब को पक्का घर न मिल जाए।” पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बिहार के विकास के लिए पूर्णिया और सीमांचल का विकास ज़रूरी है। राजद और कांग्रेस सरकारों के कुशासन के कारण इस क्षेत्र को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। लेकिन अब एनडीए सरकार स्थिति बदल रही है।

Also Read: बिहार चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने शुरू किया ‘मोदी मित्र डिजिटल योद्धा’ अभियान, 25 लाख स्वयंसेवक तैयार करने का लक्ष्य

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment