पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली, 10 एकड़ में पंडाल, 2.50 लाख कुर्सियां,  कार्यक्रम का पूरा लेखा-जोखा यहां

उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत केंद्र व बिहार सरकार के दर्जनों मंत्री, विधायक, भाजपा व जदयू समेत सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

CMI Times Web Desk
3 Min Read
Highlights
  • सीमांचल के लिए यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद जनसभा के मंच से करीब 36 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
  • इसी क्रम में पीएम करीब 3 घंटे पूर्णिया में रहेंगे। पूर्वोत्तर दौरा पूरा होने के बाद वह कोलकाता से सीधे पूर्णिया पहुंचेंगे।

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद जनसभा के मंच से करीब 36 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जनसभा का आयोजन गुलाबबाग के शीशाबाड़ी स्थित एएसबी कैंप ग्राउंड में किया गया है। सीमांचल के लिए यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। इसी क्रम में पीएम करीब 3 घंटे पूर्णिया में रहेंगे। पूर्वोत्तर दौरा पूरा होने के बाद वह कोलकाता से सीधे पूर्णिया पहुंचेंगे।

Start Your Higher Education Journey With Us

इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। पीएम की जनसभा को देखते हुए आईबी, सीआईडी ​​और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पीएम की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर 5 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, वहीं, सभा स्थल मैदान शनिवार से ही एसपीजी की निगरानी में है।

सवा घंटे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया में करीब 3 घंटे रहेंगे। पूर्णिया हवाई अड्डा उद्घाटन समारोह में वह आधे घंटे तक मौजूद रहेंगे। वह सबसे पहले हवाई मार्ग से पूर्णिया हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वह दोपहर 2.30 बजे हवाई अड्डा उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह यहां आधे घंटे तक रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर वह करीब सवा घंटे तक मंच पर रहेंगे और करीब 45 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत केंद्र व बिहार सरकार के दर्जनों मंत्री, विधायक, भाजपा व जदयू समेत सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

10 एकड़ में पंडाल, 3 हेलीपैड और 2.50 लाख कुर्सियाँ:

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के लिए 10 एकड़ में विशाल टेंट और 5 वाटरप्रूफ हैंगर तैयार किए गए हैं। वहीं, सभा स्थल के पास तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। जनसभा के मुख्य मंच पर 70 कुर्सियाँ लगाई गई हैं। दो सहायक मंच भी बनाए गए हैं, जिन पर प्रोटोकॉल के अनुसार बैठने की व्यवस्था की गई है, वहीं जनसभा में शामिल होने वाले लोगों के लिए 2.5 लाख से ज़्यादा कुर्सियाँ लगाई गई हैं। मोटे अनुमान के मुताबिक, कार्यक्रम में 4 लाख से ज़्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।

Also Read: बिहार चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने शुरू किया ‘मोदी मित्र डिजिटल योद्धा’ अभियान, 25 लाख स्वयंसेवक तैयार करने का लक्ष्य

Share This Article
Leave a Comment