JPSC JET 2024: झारखंड में 19 साल बाद पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। JET 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर शाम 5 बजे तक है। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 8 से 10 अक्टूबर के बीच फॉर्म में सुधार किया जा सकेगा।
झारखंड के राजकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए JET उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आपको बता दें कि JPSC JET 2024 के लिए भर्ती विज्ञापन 7 मार्च को जारी किया गया था। डेढ़ साल बाद आयोग ने आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया। असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
जेईटी परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी झारखंड पात्रता परीक्षा मानव विज्ञान, अरबी, बंगाली, चीनी भाषा, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र-ग्रामीण अर्थशास्त्र, शिक्षा, अंग्रेजी, पर्यावरण विज्ञान, फ्रेंच, भूगोल, जर्मन, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, जापानी, श्रम एवं समाज कल्याण (सामाजिक कार्य), विधि, मैथिली, प्रबंधन, जनसंचार एवं पत्रकारिता, संग्रहालय विज्ञान एवं संरक्षण, संगीत, ओड़िया, प्रदर्शन कला-नृत्य-नाटक-रंगमंच, फारसी, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, संस्कृत, संताली, समाजशास्त्र, स्पेनिश, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा, उर्दू, योग, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, जीव विज्ञान और भौतिकी विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी।
JPSC JET 2024: Application Fee
आवेदन शुल्क: जेपीएससी जेट 2024 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 575 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि बीसी-1, बीसी-2 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये रखा गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों को केवल 150 रुपये शुल्क देना होगा।



